Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 01 मई । नेशनल हाईवे 34 स्थित ग्राम बिलार के पास गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ आनंद विहार दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही एटा डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे के वक्त बस में लगभग 50 यात्री सवार थे, जिनमें बस पलटते ही अफरा-तफरी मच गई और ऊपर रखा सामान यात्रियों पर गिरने लगा। घटना के तुरंत बाद चालक और परिचालक यात्रियों को बीच मझधार में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दुर्घटना में एटा, हरदोई, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद निवासी कुल 9 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन के जरिए बस को सड़क से हटवाकर कोतवाली भिजवाया और बाधित हुए यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page