Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 मई । शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय, हाथरस के तत्वावधान में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती शिविरों का आयोजन विकास खण्ड परिसर सादाबाद में दिनांक 06 मई से 07 मई तक एवं विकास खण्ड परिसर हाथरस में दिनांक 08 मई से 09 मई तक किया जाएगा। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षिक प्रमाण-पत्र, रिज्यूम (बायोडाटा) और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे संबंधित ब्लॉक परिसर में पहुँच सकते हैं।

अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले/शिविर का अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर लाभ उठाएं। एसआईएस कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page