Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मई । अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की जेब से अज्ञात चोर ने मोबाइल उड़ा लिया। पीड़ित ने दुकान के सीएचसी फुटेज में चोर को पहचान लिया। अगले दिन स्वजन के साथ मंडी में तलाश करने पर वही लड़का लाल बैग के साथ दिख गया। पूछताछ में कुछ न बताने पर उसे पकड़कर हाथरस गेट थाने की पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित के अनुसार वह मंडी समिति में सब्जी खरीदने गया था। तभी किसी अज्ञात चोर ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। वहीं पास में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का जेब से मोबाइल निकालता साफ दिखाई दिया। पीड़ित ने तुरंत बेटे शुभम माहेश्वरी को फोन कर बुलाया। शुभम ने वह रिकार्डिंग अपने मोबाइल में ले ली। काफी तलाश के बाद भी उस दिन लड़का नहीं मिला। दूसरे दिन पीड़ित अपने बेटे शुभम, भाई अंकित और बेटे के मित्र नमन गर्ग के साथ दोबारा मंडी समिति पहुंचा। काफी देर बाद वही लड़का लाल बैग के साथ दिख गया। उसे पकड़कर प्रशांत शर्मा की आढ़त पर ले गए। पूछताछ में उसने कुछ नहीं बताया। 112 पर काल न लगने पर सभी उसे हाथरस गेट थाने ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अभियाेग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page