
हाथरस 02 मई । विश्व हिंदू परिषद द्वारा तालाब चौराहा स्थित कार्यक्रम स्थल पर एक पुनीत कार्य का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए पशु-पक्षियों एवं गौवंश के लिए “101 पानी की टंकियों” के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि जल संरक्षण और जीव-जंतुओं की सेवा के उद्देश्य से स्थापित की जा रही ये टंकियां समाज में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का संदेश देंगी। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षी अपनी पीड़ा बोलकर व्यक्त नहीं कर सकते। ऐसे में उनके लिए जल और छाया की व्यवस्था करना केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारे श्रेष्ठ संस्कारों का परिचायक है।”
जिलाधिकारी ने विश्व हिंदू परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यों में आम नागरिकों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस प्रकार की सामाजिक मुहिम में प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि विहिप और स्थानीय समाजसेवियों द्वारा गौशालाओं के लिए भी पानी की टंकियां और अन्य आवश्यक सामग्री दान की जा रही है। जिलाधिकारी ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने भी बेजुबान जीवों के प्रति दयाभाव रखने की अपील की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि जीव सेवा ही ईश्वर सेवा है और सेवा कार्य ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर उमाकांत (विभाग संगठन मंत्री), मुकेश सूर्यवंशी (प्रांत सामाजिक समरसता टोली सदस्य), भानु प्रताप सक्सेना (जिला अध्यक्ष), कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष), पवन, अमरदीप (जिला सह मंत्री), अमित कुशवाह (जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख), चेतन यादव (जिला सोशल मीडिया प्रमुख), तरुण शर्मा (जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख), संजय गर्ग (नगर अध्यक्ष), विजय गुप्ता (नगर मंत्री), दीपू वार्ष्णेय, प्रशांत खंडेलवाल, दाऊ दयाल वर्मा (नगर सह मंत्री), विक्रांत सोनी (नगर सुरक्षा प्रमुख), महक रावत (जिला संयोजिका), प्रियांशी वार्ष्णेय (जिला सह संयोजिका, दुर्गा वाहिनी), हर्षित गौड़ (विभाग संयोजक, हरिगढ़ व मथुरा), अनमोल अग्निहोत्री (जिला संयोजक), गौरव प्रजापति (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), लक्ष्मण दीक्षित जी (नगर संयोजक), हिमांशु उपाध्याय जी, प्रिंस अरोड़ा (नगर सह संयोजक), मोनू, राहुल, अंकित उपाध्याय (प्रखंड संयोजक, सासनी), गोविंदा, इशू, सिद्धार्थ, कृष्णकांत रावत जी, मोहित चौहान, अंशू, सुमित, नरेश वर्मा, पदम सिंह, देवेंद्र, जय शर्मा (अध्यक्ष, भारत विकास परिषद), दीपक भारद्वाज (रोटी बैंक), नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह जी, ADHR के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय जी, मोहित गौड़, गौरव प्रधान, नवीन प्रधान, निस्वार्थ सेवा संस्थान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ सुनील दीक्षित, विश्व आयुर्वेद परिषद के वैद्य मोहन बृजेश जी सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


























