Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 21 अप्रैल । विकासखंड के ग्राम शंकरपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश गौतम एडवोकेट ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रकाश गौतम एडवोकेट ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान की बदौलत ही आज देश में गरीबों, असहायों, पीड़ितों, शोषितों और दलितों सहित सर्व समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय और सम्मान मिल रहा है। उन्होंने समाज से बाबा साहब के बताए शिक्षित बनो और संगठित रहो के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह में सुखानंद, हाकिम सिंह और विनोद कुमार आदि ने मुख्य अतिथि ओम प्रकाश गौतम का मुकुट पहनाकर और मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस गौरवमयी अवसर पर ऐवरन सिंह (सभासद), मटरूमल (पूर्व सभासद), सुरेंद्र कुमार, भंते धम्मवीर, रूप किशोर डीलर, मनवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मुन्नालाल, जनप्रिय गौतम एडवोकेट, यश, विनीत कुमार और दिनेश कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page