सिकंदराराऊ 21 अप्रैल । नगर पालिका परिषद परिसर में कस्बे की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना के नाम एक ज्ञापन नगर पालिका के सफाई निरीक्षक (एस.आई.) को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने नगर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मच्छरों के कारण बीमारियां पैर पसार रही हैं और जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है, लेकिन जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पालिका कर्मचारी संतोषजनक सफाई नहीं कर रहे हैं और नालियों से सिल्ट निकालने का कार्य भी अधर में लटका है। इसके अलावा, जल निगम द्वारा पिछले एक वर्ष से सड़कों को खोदने का काम जारी है, जो अब तक पूर्ण न होने के कारण सड़कों का हाल बेहाल है और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने नगर पालिका द्वारा बनवाए गए शौचालयों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां सफाई की कोई उचित व्यवस्था न होने से भीषण गंदगी फैली रहती है। साथ ही, बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए कस्बे में जगह-जगह प्याऊ लगवाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इन जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से साजिद अली, उम्मेद अली, अनार सिंह यादव एवं पम्मी अली सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ससुराल से दवा लेकर लौट रहे थे
April 21, 2026
भट्ठे से लौट रहे युवक को दबंगों
April 21, 2026
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से
April 21, 2026
दुल्हन की विदाई के समय जागी कार
April 21, 2026
हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ
April 21, 2026
नियुक्ति पत्र आने से पहले ही छीन
April 21, 2026
दयानतपुर में धागा फैक्ट्री में भीषण आग,
April 21, 2026
Weather
Hathras
8:53 pm,
Apr 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























