सिकंदराराऊ (हसायन) 18 अप्रैल । कोतवाली हाथरस जक्शन क्षेत्र के तहसील सासनी क्षेत्र के टिकारी गांव में ग्राम समाज की 0.562 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने पिछले 15 वर्षों से इस भूमि पर कब्जा कर रखा है, जिसके बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।वरिष्ठ समाजसेवी योगेश कुमार पुत्र कानपाल सिंह, निवासी टिकारी, ने इस संबंध में जिलाधिकारी अतुल वत्स को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार साल से लगातार इस भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए शिकायतें कर रहे हैं।शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत टिकारी की गाटा संख्या 549 (रकबा 0.196 हेक्टेयर, उसर), गाटा संख्या 552 (रकबा 0.246 हेक्टेयर, नवीन परती) और गाटा संख्या 556 (रकबा 0.120 हेक्टेयर, उसर) पर अवैध कब्जा है। यह कुल 0.562 हेक्टेयर भूमि है।योगेश कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन राजस्व कर्मी केवल पैमाइश की औपचारिकता पूरी करके चले जाते हैं। अवैध कब्जाधारी लगातार इस जमीन पर खेती कर रहा है।कुछ समय पहले जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की गई थी। इसके बाद राजस्व टीम ने स्थल निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटवाया जा सका। वर्तमान में भी इस जमीन पर मक्के की फसल खड़ी है।यह जमीन हाथरस जंक्शन से टिकारी मुख्य मार्ग पर स्थित है और काफी कीमती है। समाजसेवी का आरोप है कि अवैध कब्जाधारी के परिवार में उच्च पदों पर अधिकारी होने के कारण प्रशासन कार्रवाई करने में असमर्थ दिख रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से पुनः इस ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में क्षेत्रीय राजस्व निरिक्षक कानून गो अशोक उपाध्याय के मोबाइल फोन पर सम्पर्क करने पर बोले अभी मीटिंग में हू। पाच मिनट बाद फोन करना। जब पंद्रह मिनट बाद पुनः फोन किया तो फोन रिसीव ही नहीं किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
थाना चंदपा पुलिस ने जुआ खेलते तीन
May 13, 2026
ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं,
May 13, 2026
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत फ्री कोचिंग
May 13, 2026
ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं
May 13, 2026
राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर के मेधावियों ने
May 13, 2026
Weather
Hathras
6:55 pm,
May 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























