Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अप्रैल । जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहपऊ पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह के निर्देशन में जिले भर में नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सहपऊ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने परसौरा वाला बम्बा के पास से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अजीत चौधरी उर्फ अमर प्रताप सिंह (पुत्र जनकवीर सिंह उर्फ रामवीर सिंह) के रूप में हुई है, जो नगला भरऊ, थाना राया, जनपद मथुरा का निवासी है। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ।थानाध्यक्ष मयंक चौधरी ने बताया कि बरामद गांजे का वजन 5 किलो 100 ग्राम है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहपऊ पर मु0अ0सं0 67/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को जेल भेजने के साथ-साथ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफलता में थानाध्यक्ष मयंक चौधरी एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page