Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 17 अप्रैल । क्षेत्र के गांव मगटई में बृहस्पतिवार रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर राजवीर सिंह बघेल के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ. अविन शर्मा, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, बसपा के जिलाध्यक्ष राजकपूर, सभासद मोनू गौतम और पूर्व चेयरमैन रजनीश कुशवाहा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा गांव के विभिन्न गली-मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की। इस मौके पर भगवान सिंह कुशवाहा, सोनू राणा, जितेंद्र बघेल, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, आजाद कुमार, पंकज कुमार, टीटू, बहादुर कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page