Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अप्रैल । आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के प्रताप चौराहे के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर और बोलेरो कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग राजघाट से गंगा स्नान कर सादाबाद के ग्राम बड़ा नगला लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में सादाबाद के ग्राम बड़ा नगला निवासी बृजेश देवी व छविकांत के साथ-साथ राजस्थान के डींग (पुनहेर) निवासी बच्चू सिंह, चंचल और प्रीति शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, बोलेरो चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार हाथरस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page