Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 12 अगस्त। विकासखंड कार्यालय के परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बारह अगस्त दिन बुधवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रण्का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता अखंडता सम्प्रभुता का प्रतीक है।तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजविका मिशन स्वयं सहायता समूह की दीदी के द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय से अंडौली चौराह तक भारी संख्या में तिरंगा झंडे हाथ में लेकर देश भक्ति से ओत प्रोत नारे व देश के अमर शहीदों को याद कर जयकारे लगाते हुए जा रहे थे।तिरंगा यात्रा में खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दुर्बेंद्र कुमार सिंह,ब्लॉक मिशन प्रबंधक जय सिंह,बाल विकास अधिकारी सुपरवाइजर रेखा सिंह के अलावा ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत से समूह की दीदी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page