
सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के अलावा शिक्षण संस्थानों में देश प्रेम के रंग में सराबोर होकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कस्बा के परिषदीय विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस पर छात्र छात्राओ के द्वारा ध्वजारोहण कराए जाने से पूर्व नगर में प्रभातफेरी निकाली गई।कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगा झंडा को सलामी दी।कोतवाल ने देश की एकता अखंडता सम्प्रभुता की पुलिस कर्मियो को शपथ दिलाई।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.वरूण चौधरी ने ध्वजारोहण किया।विकासखंड कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र पाल सिंह पीलू भैया ने शहीद स्मारक पार्क परिसर में शहीद स्तंभ पर पुष्प माला से माल्यार्पण कर शहीदो को याद कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।तत्पश्चात ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया।स्वतंत्रता दिवस पर कस्बा व देहात क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रभातफेरी निकालकर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित श्री हनुमान इंटर कालेज में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रधानाचार्य आरपी शर्मा, गिरीश चन्द्र शर्मा कानऊ मढी वालों ने ध्वजारोहण किया।श्याम बिहारी जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान जन गण मन का गायन किए जाने के बाद स्कूली छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक व देश भक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।एसएसकेएचआईसी महौं में प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण से पूर्व गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई।ब्लॉक संसाधन केन्द्र व खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में खंड शिक्षाधिकारी के उपस्थित नही होने पर लिपिक पूर्वेन्द्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया।राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक अनमोल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।मोहल्ला किला खेडा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर ध्वजारोहण पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वेदवती माहौर के प्रतिनिधि के तौर पर पति चन्द्र प्रकाश माहौर व संचाक सुरेश चन्द्र सविता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।कस्बा के मोहल्ला किशन वार्ड संख्या पांच के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानाध्यापक चन्द्रकेश व वार्ड संख्या पांच के सभासद अंकुर शर्मा,वार्ड संख्या दस के सभासद हिमांशु वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया।ध्वजारोहण होने के बाद शिक्षक शिक्षकाओं व छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय गान का गायन किया।तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने देश भक्ति जयकारे लगाते हुए गीत भी प्रस्तुत किए।
