
हाथरस 16 अगस्त। हरियाली तीज के अवसर पर 15 अगस्त को श्री रेवती मैया मेले का शुभारंभ भक्ति संगीत सम्मेलन के साथ भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, बौहरे प्रशांत शर्मा, भाजपा जिला प्रतिनिधि बंशी पंडित, मदनमोहन गौड़ एडवोकेट, देवा पहलवान, अशोक शर्मा, पप्पन पहलवान एवं प्रवीण खंडेलवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल एडवोकेट ने किया। हरियाली तीज के अवसर पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। फूल बंगला दर्शन के संयोजक आशीष पंडित रहे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भक्ति संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी संयोजक मंजू शर्मा रहीं।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। समाजसेवी एवं रामदरबार मंदिर के प्रबंधक दीपक बूटिया, कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, श्याम प्रमोद दहलवी, कैलाश चंद्र एडवोकेट, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, रामगुप्ता प्रेस वाले, राजेंद्र चौधरी, आशू आँधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, शम्भूनाथ पुरोहित, प्रशांत बग्गा, दीपांशू बूटिया, डॉली पहलवान, वरेश वर्मा, विष्णु सैनी, अमन सर्राफ एवं मंदिर सेवायत वेदांत चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। भक्ति संगीत सम्मेलन का शुभारंभ ब्रज वंदना के साथ हुआ। इसके बाद शिव-पार्वती नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, मयूर नृत्य एवं रामदरबार की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। गायक मंजू शर्मा, अशोक शर्मा एवं अशोक गोस्वामी ने मल्हार एवं भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सभासद संजय सक्सेना, मूलचंद्र वार्ष्णेय, कृष्णा पहलवान, मनीष अग्रवाल पीपा, प्रदीप बुद्धा, सुमित वार्ष्णेय बिल्डर, अंकित गौड़ एवं राजा रंगीला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्ति संगीत, धार्मिक झांकियों और फूल बंगला दर्शन के बीच श्री रेवती मैया मेले का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ।










