सिकन्दराराऊ (हसायन) 31 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में कुछ नामजद युवकों व महिलाओं के द्वारा नाली के पानी के बहाच को रोकने के लिए मां-बेटी के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर धमकी दिए जाने के आरोप का प्रकरण सामने आया है।घटनाक्रम के संदर्भ में पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी तीन नामजद पुरुषों तथा कुछ महिलाओं ने उसके घर के सामने की नाली बंद कर पानी का बहाव रोक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।महिला का कहना है कि उसकी पुत्री को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया तथा उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गलत नीयत से शरीर पर हाथ भी डाला गया।बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास के साथ भी मारपीट की गई।पीडित महिला के अनुसार उसने सत्ताइस जुलाई को जरैरा पुलिस चौकी और थाना हसायन में लिखित तहरीर देते हुए शिकायत दी थी,लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।पीडित महिलाओं का आरोप है कि उन्तीस जुलाई को कोतवाली पुलिस एक नामजद को पकड़कर लाई,लेकिन कुछ घंटों बाद उसे छोड़ दिया गया।शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उन्तीस जुलाई की रात करीब बारह बजे नामजद दोबारा उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज की और जान से मारने तथा उसकी व उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर जला देने की धमकी दी।आरोप है कि उन्होंने घर का गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास भी किया, जिसका वीडियो उसके पास मौजूद है।पीड़िता का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है, जबकि उसके पति और परिवार के अन्य पुरुष मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं।नामजदों के भय से भयभीत होकर उसकी पुत्री पिछले चार दिनों से स्कूल भी नहीं जा सकी है।पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकन्दराराऊ : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
September 21, 2026
सासनी : घर में घुसकर भैंस चोरी, ग्रामीणों के शोर पर दो छोड़कर भागे चोर
September 21, 2026
सासनी में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, हाईवे किनारे से हटाए ठेले-खोमचे
September 21, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ : अज्ञात वाहन की टक्कर से
September 21, 2026
सासनी : घर में घुसकर भैंस चोरी,
September 21, 2026
सासनी में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान,
September 21, 2026
सिकन्दराराऊ : अज्ञात वाहन की टक्कर से
September 21, 2026
मुरसान : सड़क हादसे में घायल वृद्ध
September 21, 2026
मुरसान : रेलवे ट्रैक पर मिला महिला
September 21, 2026
सासनी : प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील
September 21, 2026
Weather
Hathras
10:55 pm,
Sep 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










