सिकंदराराऊ (हसायन) 31 मई । कस्बा के मोहल्ला किलाखेड़ा कोलियान खुर्द स्थित हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा की दरगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय 46वें सालाना उर्स के दूसरे दिन रविवार को अकीदतमंदों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ चादरपोशी की रस्म अदा की। उर्स के अवसर पर हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा की दरगाह को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया। चादरपोशी से पूर्व चादर का जुलूस कस्बा के मोहल्ला दाखल शीशग्रान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा। इस दौरान अकीदतमंदों ने अगरबत्ती जलाकर बाबा की इबादत की और दरगाह पर चादर पेश की। उर्स के आयोजन में सरपरस्ती कर रहे मोहम्मद हनीफ अशरफी, सूफी मोहम्मद नौशाद अशरफी एवं सूफी मोहम्मद दिलशाद अशरफी ने कहा कि हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा का सालाना उर्स वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम किए हुए है। उन्होंने कहा कि चादरपोशी आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। चादरपोशी के दौरान बाबा की दरगाह पर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। उर्स में कव्वालों द्वारा कुरआन शरीफ की तिलावत के साथ-साथ बाबा की शान में मनकबत और कव्वालियां भी पेश की गईं, जिन्हें सुनकर अकीदतमंद भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर मोहम्मद शकील अशरफी, मोहम्मद फरीद अशरफी, मोहम्मद सईद अहमद अशरफी, मोहम्मद नवाज अशरफी, कमरूल जवां अशरफी, निजाम अशरफ, जहीन अशरफ, तनवीर अशरफ, फैजान अशरफ, सकी अशरफ सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के अकीदतमंद उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आवास विकास कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, दूध
July 16, 2026
बिसाना में सर्पदंश से साढ़े चार माह
July 16, 2026
हाथरस में कल 17 जुलाई को लगेगा
July 16, 2026
कुवरपुर बाईपास मोड़ पर युवक से मारपीट,
July 16, 2026
हाथरस में पैथोलॉजी लैब संचालक के यहां
July 16, 2026
कैलाश ढाबा फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई,
July 16, 2026
सिकन्दराराऊ : सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर
July 16, 2026
Weather
Hathras
6:12 am,
Jul 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









