Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 जून । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा अहीरान स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार मीटिंग हॉल परिसर कक्ष में आज अठारह जून को नगर पंचायत के सभासद सदस्यों की बोर्ड बैठक आयोजित हुई।बोर्ड की बैठक में गत बैठक की समीक्षा कर नगर में कराए गए विकास कार्यो को सदन में सभी मौजूद सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया।बोर्ड की बैठक के दौरान नगर पंचायत के सभी निर्वाचित एवं मनोनीत सभासद सदस्यों ने नगर पंचायत में सरकारी कार्य करने वाले राजकीय ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की।बोर्ड की बैठक के दौरान नगर पंचायत के सभी निर्वाचित वार्ड सभासद एवं मनोनीत सभासदों के द्वारा नगर पंचायत के अध्यक्ष भागवती व अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत के नाम से राजकीय ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती के प्रतिनिधि के तौर पर भागवती के पति एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश व अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत को ज्ञापन देते हुए दिखाई दिए।नगर के वार्ड सभासद के द्वारा दिए गए ज्ञापन पत्र में वार्ड सभासद अंकुर शर्मा,विपिन,हिमांशु,संतोष,सुनीता देवी,सुरेन्द्र सिंह मनोनीत सभासद,कुलदीप कुमार,शिवम पाठक नामित मनोनीत सभासद,वार्ड निर्वाचित सभासद पुरूषोत्तम के हस्ताक्षर दिखाई दिए।ज्ञापन में सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती व अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत को अवगत कराते हुए कहा कि नगर पंचायत में रजकीय ठेकेदार के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यो में से भरतपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य के संबंध में ठेकेदार से सभासदों के द्वारा निर्माण व सामिग्री की गुणवत्ता की जानकारी की गई।तो उक्त ठेकेदार के द्वारा सभासदों से अभद्रता व गाली गलौज कर दी।जब सभासदो ने पुलिया का निर्माण कार्य करा रहे राजकीय ठेकेदार से मानक के तहत गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य नही किए जाने की शिकायत की।सभासदों ने उक्त निर्माण दायी संस्था के संस्थागत राजकीय ठेकेदार के कार्य की गण्वत्ता को खराब बताते हुए ठेकेदार के व्यवहार को खराब बताकर तत्काल ब्लैक लिस्टेड किए जाने की मांग की है।सभासदों ने ज्ञापन शिकायती पत्र के संबंध में हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स,निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश गौमती नगर विस्तार लखनऊ को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page