Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जून । विकास खंड मुरसान के गांव गोलनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और कथा के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कथा आयोजक प्रेमप्रकाश गौतम ने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का फूलमाला पहनाकर एवं पीतांबर ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। कथा का श्रवण और उसके उपदेशों का अनुसरण करने से जीवन के अनेक कष्ट दूर होते हैं तथा मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। धार्मिक आयोजनों से परिवार और समाज में सुख, शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि स्वर्ग और नरक का अनुभव मनुष्य को इसी जीवन में अपने कर्मों के अनुसार प्राप्त होता है। जो व्यक्ति धर्म और सत्कर्म के मार्ग पर चलता है, उसे समाज में सम्मान और यश प्राप्त होता है, जबकि अधर्म का मार्ग अंततः विनाश की ओर ले जाता है। इसलिए सभी को सत्य और धर्म के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, तभी जीवन सार्थक और सफल बन सकता है। इस अवसर पर नित्यानंद गौतम,तरुण गौतम, उदयवीर गौतम, गोपाल गौतम, गुड्डू चौधरी,छोटू चौधरी, सुभाष चौधरी, गंगाप्रसाद चौधरी आदि थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page