Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अगस्त। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम मोबाइल चलाने को लेकर बच्चों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में मां ने खुद और अपने दोनों बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। विषाक्त खाने के बाद तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। हालत में सुधार होने के बाद तीनों को घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मोबाइल चलाने को लेकर दोनों बच्चे काफी देर से आपस में झगड़ रहे थे। मां ने दोनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे नहीं माने। इससे आक्रोशित होकर मां ने कथित तौर पर खुद और दोनों बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई और उनके होश उड़ गए। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। थाना चंदपा प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो रहा था। आक्रोशित होकर मां ने खुद और दोनों बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। चिकित्सकों के उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page