Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले हसायन कस्बा के विद्युत उपकेन्द्र 33/11 के विद्युत फीडर नगला आल क्षेत्र के ग्राम महासिहपुर मैं ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव की बिजली की पंच केबल पिछले तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में है फिर भी बिजली विभाग ने आज तक उसको नहीं बदलवाया।और गांव में पिछले तीन दिन से बिजली नहींआ रही।गांव के विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर की खुंटीं टूटने की वजह से गर्मी में भीषण समस्या पैदा हो गई ।गांव की सप्लाई पूरी तरह से चौपट हो गई।ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओ व अन्य ग्रामीण लोगों ने विद्युत विभाग के लाइनमैन और जूनियर इंजीनियर को टेलीफोन पर और बिजली घर पहुंच कर समस्या के बारे में बताया फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।विद्युत कटौती व विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित ग्रामीण उपभोक्ताओ ने बिजली विभाग के खिलाफ धरने की योजना बना दी। और ग्रामीण उपभोक्ता धरना देने के लिए ओढपुरा विद्युत उपकेन्द्र हाथरस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के लिए चल दिए।तभी सूचना पाकर राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव बंटी मौके पर पहुंच गए।और उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण से दूरभाष पर वार्ता की और कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल समस्या का समाधान करने को कहा।ग्रामीणों ने विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह और हसायन विद्युत उपकेन्द्र के सभी कर्मचारियों को को मौके पर बुला लिया।और राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव बंटी ने विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी एस.डी.ओ. शुभम सिंह पर नाराज हो गए।उन्होंने कहा यह मेरा पेत्रिक गांव है।मेरे राजनीति में रहने का क्या फायदा है,मेरे गांव के लोग भीषण गर्मी के मौसम उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति नही मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं।उन्होंने विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह से कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ।तो वह विद्युत विभाग के विद्युत अधिकारियों को भी गर्मी में एयर कंडीशनर ए.सी.रूम व कमरों में चैन से बैठने व सोने नही देंगे।उन्होने कहा कि एक बार अधिकारी एयर कंडीशनर ए.सी.युक्त वाहन,कार्यालय कक्ष व आलीशान कमरों व भवनों से निकलकर ग्रामीण अंचल के गांवों में भीषण गर्मी में दिनभर कार्य करने के बाद रात को चैन से सो कर दिखाए।उन्होने कहा कि गांव में भीषण गर्मी के मौसम में पिछले तीन दिन से आपूर्ति नही आ रही है।गांव में लगा हुआ विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर काफी समय से खराब पडा हुआ है।ग्रामीण उपभोक्ताओ के आक्रोश को देखते हुए गांव की ठप्प पडी विद्युत आपूर्ति व परावर्तक की समस्या का समाधान और जर्जर लाइन को बदलने का काम शुरू हुआ।और एक सप्ताह के अंदर पूरी लाइन को सही करने विद्युत उपखंड अधिकारी से वार्ता कर आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी एसडीओ शुभम सिंह ने बताया कि गांव में लगे परावर्तक्की विद्युत अधिभार की वजह से खुंटी जल जाने के कारण टूट गई थी।ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर उन्हे सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page