Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 अगस्त । कस्बा के विकासखंड कार्यालय ब्लाक मुख्यालय परिसर से भाजपाईयो के द्वारा केन्द्रीय व राज्य स्तरीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन पर देश की आजादी स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तत्वावधान में तेरह अगस्त दिन गुरूवार तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा ब्लाक मुख्यालय के ब्लाक कार्यालय परिसर से निकाली गई।तिरंगा यात्रा ब्लाक मुख्यालय कार्यालय के परिसर से कस्बा के मोहल्ला अहीरान,मुख्य बाजार,चर्च बाजार,मोहल्ला कुरैशियान होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।तिरंगा यात्रा में मौजूद कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों को याद करते हुए जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए।तिरंगा यात्रा में ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्रपाल सिंह,जिला पंचायत सदस्य पति रिंकू भैंया,सुनील कुमार,विनय ठाकुर सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page