हाथरस 23 जून । राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी की जिला टीम ने आज सासनी क्षेत्र के गांव समामई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय (पूर्व सभासद) के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी कथा स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कथा श्रवण कर धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक एवं गौसेवक भोला पंडित ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के पदाधिकारियों का पुष्पमालाएं पहनाकर एवं सम्मानित कर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ‘दीनू पंडित’, जिला सचिव प्रदीप शर्मा तथा युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्राची उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कथा व्यास ने भी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में जनसहभागिता समाज को मजबूत बनाने का कार्य करती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन धार्मिक वातावरण एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ट्रैफिक सिपाही का मोबाइल छीनने वाले दो
June 23, 2026
खेत जोतने को लेकर विवाद, युवक पर
June 23, 2026
गढ़ी बुंदू खां में घेर से दो
June 23, 2026
हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव,
June 23, 2026
102 एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार
June 23, 2026
जमीन पर दीवार लगाने को लेकर विवाद,
June 23, 2026
सिकन्दराराऊ में खड़े मिले ट्रक से 70
June 23, 2026
Weather
Hathras
10:33 pm,
Jun 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















