
हाथरस 15 मई । जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस पहल द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामनपुर में एक निःशुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन एवं डीओए श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने की। शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. अनुराग उपाध्याय एवं उनकी टीम ने छात्राओं के दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर जायंट्स पहल एवं डॉ. उपाध्याय ने उपस्थित छात्राओं को दांतों की स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा सही तरीके से दांत साफ करने की जानकारी दी। इस परामर्श के साथ ही प्रत्येक छात्रा को टूथब्रश एवं टूथपेस्ट भी वितरित किए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता उपाध्याय ने जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस पहल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी तथा आवश्यक भी हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अंजू अग्रवाल, लीना अग्रवाल, सरिता अग्रवाल,स्नेह माहेश्वरी आदि सदस्यो का योगदान रहा।


























