Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जून । पुण्य पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल द्वारा भैरों मंदिर, मुरसान गेट पर सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन एवं सचिव श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा कर धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना रहा। शिविर के दौरान श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को गमछे, मौसमी एवं पौष्टिक फल जैसे आम और खरबूजा, शीतल गुलाब दूध शरबत, धूपबत्ती, अगरबत्ती सहित पूजा सामग्री एवं दक्षिणा का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और जायंट्स ग्रुप की इस सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर ग्रुप की सदस्याएं श्रीमती बबीता अग्रवाल, श्रीमती संगीता माहेश्वरी, श्रीमती श्वेता गोयल, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, श्रीमती रेखा बंसल, श्रीमती सरोज गर्ग सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन ने कहा कि पुरुषोत्तम मास सेवा, दान और परोपकार का संदेश देता है। इसी भावना के साथ जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page