Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद हाथरस में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि योग सप्ताह के तहत जनपद भर में जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम, कलेक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा। वहीं तहसील स्तर पर सिकंदराराऊ में नगर पालिका पार्क, हाथरस में नगर पालिका पार्क, सासनी में केएल जैन इंटर कॉलेज तथा सादाबाद में विकास खंड परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग सप्ताह के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, योग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा योग जनजागरूकता रैली सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। जनजागरूकता रैली प्रेम रघु आयुर्वेदिक कॉलेज से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से लोगों को योग के लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन 21 जून को प्रातः 6 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन एवं आमजन सहभागिता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page