
हाथरस 13 जून । कोतवाली सदर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी कालीचरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को 26 मई की सुबह पड़ोस में रहने वाले किशनलाल के साले डब्बू उर्फ दीपक, निवासी बनारस, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना की जानकारी डब्बू के रिश्तेदार किशनलाल, शिवकुमार और चंपा को भी है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी डब्बू उर्फ दीपक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।





















