Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 13 जून । कस्बा मुरसान से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता, जो मुरसान क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि 5 जून 2026 को वह गुरुग्राम से मजदूरी कर अपनी लगभग 15 वर्षीय पुत्री के साथ घर लौट रहे थे। मुरसान पहुंचने पर पुत्री ने भूख लगने की बात कही, जिस पर उन्होंने उसे समोसे लेने के लिए भेज दिया और स्वयं पानी पीने लगे। इसी दौरान उनकी पुत्री अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की और रिश्तेदारों सहित अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि करण पुत्र जितेंद्र उर्फ जीतू, निवासी ग्राम सरूपा, थाना राया, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी अरविंद सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page