Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 17 जुलाई। नगर के प्रतिष्ठित सिद्धपीठ राजराजेश्वरी बृजेश्वरी पथवारी माता मंदिर की वर्षगांठ शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मां राजराजेश्वरी बृजेश्वरी सिद्धपीठ पथवारी माता का भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुगंधित फूलों से आकर्षक फूल बंगला सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह रुद्राभिषेक तथा दोपहर में विद्वान आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। मुख्य यजमानों एवं पुरोहितों ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। पूर्णाहुति के बाद माता की भव्य महाआरती की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत कन्या एवं लांगुरा पूजन के साथ भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के सेवादारों ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संभाली। इस अवसर पर आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा, पुजारी जगदीश कश्यप, चेतन शर्मा, वीरो लाला, विश्वजीत वर्मा, पारस शर्मा, दीपक पंडित, रामू सक्सेना, श्याम प्रेमी, राधे गुरु, रूपाली, कृष्णा, पायल, सौरभ, पूसाराम शर्मा, दीपांशु पंडित, विनय शर्मा, राकेश यादव, सागर कश्यप, गजेंद्र किराना, प्रिंस वर्मा सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page