Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जून । आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थित फुटकर मदिरा अनुज्ञापनों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया। अभियान के दौरान आबकारी टीम द्वारा कोटा, बस स्टैंड, मंडी समिति, टुकसान, नगला सड़क, माधव नगर एवं सासनी गेट क्षेत्र में संचालित आबकारी फुटकर दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया तथा आवश्यक जांच-पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि मदिरा की बिक्री शत-प्रतिशत ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही की जाए। साथ ही निर्धारित नियमों एवं शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page