
हाथरस 20 जून । शहर में बेहतर एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा महत्वपूर्ण अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में लगभग सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटर वर्क्स पर अनुरक्षण, लाइन मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गणेश गंज, आर्य नगर, अटलताल गौशाला रोड, लाल डिग्गी, सिटी स्टेशन, पुलिस लाइन, गोकुल धाम कॉलोनी, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, सुखराम कॉलोनी, नगला अलगर्जी, ग्रीन सिटी तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अनुरक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं सुचारू होगी, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
Next News :-ढाबे पर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, हिस्ट्रीशीटर समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101








