Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जून ।उत्तर प्रदेश राजकीय सेवा के चिकित्सकों के संगठन (पीएमएस संघ) की प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन के लिए 22 जून को हाथरस सहित प्रदेशभर में मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर चिकित्सकों के बीच व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत कुल 8254 चिकित्सा अधिकारी मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव में प्रांतीय अध्यक्ष, महासचिव सहित कुल 10 पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए विभिन्न पदों पर कुल 45 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान प्रत्येक जिला मुख्यालय पर संपन्न कराया जाएगा, जबकि मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 26 जून को लखनऊ में की जाएगी। इस बार पीएमएस संघ के चुनाव में चिकित्सकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा के केंद्र में हैं। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा वर्ष 2020 की प्रमोशन नियमावली में संशोधन का है। इसके अलावा चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने, प्रैक्टिस बंदी भत्ता को वैकल्पिक बनाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, चिकित्सकों के लिए लीगल सेल के गठन, सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने, पोस्टमार्टम भत्ते में वृद्धि तथा पोस्टमार्टम से संबंधित विसंगतियों को दूर करने जैसे विषय प्रमुख चुनावी मुद्दों के रूप में उभरकर सामने आए हैं। इसके साथ ही चिकित्सकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं, ड्यूटी रूम की व्यवस्था और कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के वादे भी प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर प्रदेशभर के चिकित्सकों में खासा उत्साह है और विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। चुनाव परिणामों पर पूरे चिकित्सा समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे आने वाले वर्षों में चिकित्सकों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों की दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page