Hamara Hathras

Latest News

सासनी 20 जून । केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनविश्वास के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार देर शाम विकास खंड सासनी की ग्राम पंचायत नगला ताल में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला माहौर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने सड़क, कृषि, विद्युत, पेयजल, आवास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं और मांगें रखीं। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी तथा पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गर्भवती महिला सुरभी वार्ष्णेय की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई, वहीं छह माह के शिशु सिद्धार्थ का अन्नप्राशन संस्कार कर उसे खीर खिलाई गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, एसडीएम नीरज शर्मा, ई राकेश शर्मा राजाजी,शिव कुमार उपाध्याय,प्रदीप नीलू उपाध्याय,सतेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, भूरा मास्टर,कोमल सिंह, विक्रम सिंह,एसडीओ बिजली विभाग आशीष रत्न,बीडीओ अनुज मिश्रा, के अलावा अभिनाश तिवारी,शिवकुमार उपाध्याय,नीलू शर्मा,प्रदीप उपाध्याय, सतेंद्र सिंह,हरेंद्र सिंह,जादौन, विक्रम जादौन, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चौपाल में सहभागिता कर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page