हाथरस 15 मई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर रघुवीर सिंह (अप्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन 20 मई 2026 को अपराह्न 12 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सभागार, कलेक्ट्रेट, हाथरस में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अतुल वत्स Atul Vats करेंगे।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों से अनुरोध किया है कि यदि उनकी कोई समस्या अथवा प्रकरण लंबित है, तो उसका पूर्ण विवरण सहित प्रार्थना पत्र 19 मई 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कलेक्ट्रेट, हाथरस में अनिवार्य रूप से जमा करा दें। उन्होंने यह भी अपील की है कि संबंधित पूर्व सैनिक एवं शहीद आश्रित निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उनका शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।


























