Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अतुल वत्स atul vats ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सशस्त्र बलों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित पाए गए। निरीक्षण उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page