
हाथरस 25 मई। पुरुषोत्तम मास के दशहरा पर्व के अवसर पर 25 मई को इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन करते हुए राहगीरों को शीतल जल, शर्बत एवं जूस की बोतलों का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर एवं गांधी तिराहा पर आयोजित किया गया, जहां भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान राहगीरों को राहत प्रदान की गई। लोगों ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय, सचिव मधुराज, सीजीआर गुंजन दीक्षित, रजनी आंधीवाल एवं पूनम खेमका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। इसी शुभ अवसर पर नवग्रह मंदिर स्थित गौशाला में गऊ सेवा करते हुए गायों को गुड़ एवं हरा चारा भी खिलाया गया। क्लब सदस्यों ने इसे सेवा एवं पुण्य का कार्य बताते हुए समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सादाबाद : दुर्घटना में मौत, मुकदमा दर्ज
May 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : गंगा दशहरा पर गंगा स्नान
May 25, 2026
सादाबाद : पानी के लिए कस्बे के
May 25, 2026
सादाबाद : दुर्घटना में मौत, मुकदमा दर्ज
May 25, 2026
सादाबाद : डांट के बाद घर से
May 25, 2026
सादाबाद : चोरी के दौरान महिला पर
May 25, 2026
सादाबाद : सफाई के साथ युवाओं ने
May 25, 2026
Weather
Hathras
9:23 pm,
May 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























