हाथरस 24 मई । अलीगढ़ रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के नीचे नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) द्वारा संचालित निशुल्क फिजियोथैरेपी केंद्र पर आयोजित निशुल्क पोलियो जांच शिविर में दिनभर पोलियो से ग्रसित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ महेश गुप्ता ने मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख उद्यमी एवं नमकीन व्यवसायी अभय गर्ग, जेपी अग्रवाल, आरबी शर्मा, ओपी वर्मा एवं सतीश चंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक जेपी अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा वर्ष 2017 में हाथरस में निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर की स्थापना की गई थी। यहां प्रतिदिन लगभग 60 से 70 लोग फिजियोथैरेपी के लिए आते हैं और किसी से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता। संस्थान द्वारा चिकित्सा सेवाओं के लिए डॉ. धर्मेन्द्र कुमार एवं सतीश सिंह की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि पिंकी फूड के संचालक एवं प्रमुख उद्यमी अभय गर्ग ने सेंटर संचालन के लिए अपना हॉल निशुल्क उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह एक बड़ी सेवा है, क्योंकि यदि यह हॉल किराए पर दिया जाता तो लाखों रुपये प्रतिमाह की आय हो सकती थी। उनके पुत्र पराग गर्ग एवं पुनीत गर्ग भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए सेवा कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। जेपी अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान की स्थापना लगभग 40 वर्ष पूर्व हुई थी और हाथरस में यह केंद्र वर्ष 2017 से संचालित है। तभी से प्रतिवर्ष पोलियो प्रभावित लोगों के लिए निशुल्क जांच शिविर लगाए जाते हैं। जिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया जाता है, उन्हें संस्थान की टीम निशुल्क उदयपुर ले जाकर ऑपरेशन कराती है। मरीज एवं उनके साथ जाने वाले परिजन के रहने, खाने-पीने और आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था भी संस्थान द्वारा निशुल्क की जाती है। शिविर में निशुल्क सेवाएं देने वाले डॉ. सौरभ महेश गुप्ता का फूलमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभय गर्ग, सतीश चंद्र अग्रवाल, राकेश बंसल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, ओपी वर्मा, आरबी शर्मा, नवग्रह मंदिर के महंत पंडित दिनेश गुरु, प्रेस क्लब ऑफ हाथरस अध्यक्ष उमाशंकर जैन ‘फेम’, जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, गोवंश प्रकोष्ठ नेता शिवशंकर गुलाटी, पराग गर्ग, पुनीत गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ब्रज प्रांत की
May 24, 2026
भारत तिब्बत सहयोग मंच की वर्चुअल बैठक
May 24, 2026
हसायन : ढाई साल रिलेशनशिप के बाद
May 24, 2026
हसायन : पुरानी रंजिश को लेकर चले
May 24, 2026
हसायन : पुलिस ने एसजीओ के साथ
May 24, 2026
हसायन : दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर
May 24, 2026
भीषण गर्मी व बिजली कटौती से परेशान
May 24, 2026
Weather
Hathras
8:50 pm,
May 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























