सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 जून । कस्बा हसायन के मोहल्ला किला खेड़ा कोलियान खुर्द स्थित हजरत ख्वाजा दादा दीन अली शाह बाबा की दरगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) के अवसर पर आयोजित 46वें सालाना जलसा उर्स का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न हुआ। उर्स में दूर-दराज से आए मुस्लिम समाज के अकीदतमंदों ने दरगाह पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी और अमन, चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स के अवसर पर सरपरस्त मोहम्मद हनीफ अशरफी, सूफी मोहम्मद नौशाद अशरफी एवं सूफी मोहम्मद दिलशाद अशरफी की देखरेख में कुल शरीफ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई, जिसमें उपस्थित लोगों को अल्लाह तआला के बताए मार्ग पर चलने और इंसानियत, भाईचारे तथा नेक अमल का संदेश दिया गया। कुल शरीफ के दौरान नात शरीफ, मनकबत और नबी-ए-पाक की शान में सलाम पेश किया गया। इसके बाद कुरानखानी और गुशल शरीफ की रस्म अदा की गई। दरगाह पर फातिहा पढ़कर देश और समाज में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई। उर्स का मुख्य आकर्षण कव्वाली का भव्य कार्यक्रम रहा। इसमें दिल्ली से शौकत कव्वाल, फिरोजाबाद से अजीज ताज कव्वाल एवं प्यारे निजामी कव्वाल की टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। वहीं अलीगढ़ के एहसान कव्वाल ने मौला अली की शान में कलाम पेश कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गरीब नवाज, मकदूम अशरफ, हजरत निजामुद्दीन औलिया और हजरत दादा दीन अली शाह बाबा की शान में सूफियाना कलाम और कव्वालियां पेश की गईं, जिन्हें सुनकर अकीदतमंद झूम उठे। कव्वाली कार्यक्रम के समापन पर रंग पेश किया गया और इसके बाद लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मोहम्मद शकील अशरफी, मोहम्मद फरीद अशरफी, मोहम्मद सईद अहमद अशरफी, मोहम्मद नवाज अशरफी, कमरूल जवां अशरफी, निजाम अशरफ, जहीन अशरफ, तनवीर अशरफ, फैजान अशरफ, सकी अशरफ सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के अकीदतमंद उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शर्मसार करने वाली घटना : वृद्धा से
June 2, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर
June 2, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, युवक
June 2, 2026
दिल्ली के होटल से बरामद हुईं युवतियों
June 2, 2026
3 जून से 20 जून तक कृषि
June 2, 2026
सिकंदराराऊ : मेधावियों का हुआ सम्मान, 21
June 2, 2026
Weather
Hathras
10:34 pm,
Jun 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























