Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 अगस्त। क्षेत्र के कुरसंडा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक दर्जन से अधिक नलकूपों को निशाना बनाया। चोरों ने नलकूपों की कोठरियों के ताले तोड़कर और दरवाजे चटकाकर स्टार्टर से कॉपर की केबल चुरा ली। रविवार सुबह किसानों को घटना की जानकारी हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। किसानों के अनुसार, अब तक लगभग 14 नलकूपों में चोरी की सूचना मिली है। चोरों ने कई नलकूपों की कोठरियों के दरवाजे तोड़े और बिजली के तार काट कर ले गए। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे, तब उन्हें जगह-जगह टूटे ताले और बिखरे तार देखकर चोरी का पता चला। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय नलकूपों की विद्युत आपूर्ति बंद रहती है। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद किसानों में रोष और भय का माहौल है। प्रभावित किसानों ने अभी तक व्यक्तिगत रूप से पुलिस को तहरीर नहीं दी है। वे सभी सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।।जिन किसानों के नलकूपों में चोरी हुई है, उनमें जगदीश प्रसाद एडवोकेट, राम खिलाड़ी, राहुल मिठास, लालकृष्ण, वीरेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, प्रकाश चंद्र बांकेलाल, सिद्धार्थ शर्मा, मुख्तियार सिंह, प्रेम प्रकाश, घनेंद्र सिंह, अजीत सिंह, रामजीत सिंह और चरण दास शामिल हैं। किसानों ने पुलिस से रात के समय नलकूप क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से खेती का काम प्रभावित हो सकता है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page