Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 08 अक्टूबर। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फर्श पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियो ने गर्मी सर्दी बरसात के मौसम में गांव गांव घर घर भ्रमण कर शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने में अहम भूमिका निभाती आ रही है।परिश्रम से कार्य करने के बाद भी उन्हे उचित मानदेय नही दिया जा रहा है।आशा कार्यकत्रियो ने मानदेय में बढ़ोत्तरी,राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ.वरुण चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया।आशा कार्यकत्रियों ने ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।लेकिन उन्हें मिलने वाला मानदेय काफी कम है। उन्होंने मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय कम से कम अठारह हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा फूल नहीं,चिंगारी हैं,हम आशा घर की नारी है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों पर विचार कर मानदेय बढ़ाने की मांग की तथा राज्य कर्मचारी की सूची में शामिल करने की भी मांग की गई।स्वास्थ्य केंद्र गर्भवती महिला के साथ जाएं तो बैठने की उचित व्यवस्था तमाम विभिन मांगे रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page