Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 08 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांव कानऊ में अश्वनि क्वार मास में भगवान श्रीराम की लीला के मंचन का कार्यक्रम ग्रामीणों के जन सहयोग से प्रारंभ हुआ।बाल रामलीला मण्डल के द्वारा कानऊ में श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणपति गणेश की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई।श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के तत्वावधान में बाल श्रीरामलीला मंडल के अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा ने भगवान श्री गणपति गणेश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आरती उतारकर शुभारंभ किया।श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन की रात्रि को श्रोताओ ने भगवान गणपति गणेश,जय श्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page