Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अक्टूबर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन एवं करियर काउंसलिंग समिति के तत्वावधान में फ्रैंकफिन संस्था, आगरा द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को एविएशन इंडस्ट्री में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था की टीम द्वारा छात्राओं के लिए ‘फ्रैंकफिन स्कॉलर टेस्ट’ का आयोजन भी किया गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को एयर होस्टेस, ग्राउंड स्टाफ एवं एविएशन सेक्टर से जुड़े विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था की प्रतिनिधि साक्षी शर्मा एवं जितेंद्र प्रकाश ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि 12वीं के बाद कम अवधि के प्रोफेशनल कोर्स के माध्यम से छात्राएं एविएशन सेक्टर में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व संस्था के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की एक छात्रा का चयन भी हो चुका है। इससे छात्राओं को एविएशन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहन मिला।

छात्राओं को सेमिनार में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा ने फ्रैंकफिन संस्था की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को ऐसे करियर संबंधी सेमिनार एवं कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग प्रभारी नेहा यादव, समिति सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. रंजना, डॉ. शशि कुमारी, प्रो. अंजू आर्या एवं डॉ. बरखा भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संबंधी जानकारी करियर काउंसलिंग समिति प्रभारी नेहा यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page