Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 जुलाई। कस्बा के नगला रति मार्ग मोहल्ला अहीरान स्थित कोतवाली परिसर में स्थापित भगवान श्री शिव परिवार मंदिर परिसर में आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के पर्व पर पच्चीस जुलाई दिन शनिवार की रात्रि में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कोतवाली परिसर में स्थापित भगवान महाकाल शिव के मंदिर परिसर में श्री हनुमान जी महाराज के हनुमंत नाम जाप संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।धार्मिक संकीर्तन मंडल के भजन गायक कलाकारों के द्वारा सर्व प्रथम भगवान शिव शंभू के पुत्र भगवान लम्बोदर गणपति गणेश की ईश वंदना कर धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की।भगवान गणपति गणेश की ईश वंदना के बाद शिव मंदिर परिसर में श्री हनुमान चालीसा,सुंदर कांड का संगीत मय पाठ का सुमिरन कर श्री हनुमान जी महाराज का नाम जप किया।कार्यक्रम के दौरान जय हनुमान ज्ञान गुन सागर,संकट कटै मिटै सब पीरा,जो सुमिरै हनुमत बलवीरा,कौ नहीं जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारों,वीर बलवाना जय हनुमान राम नाम जपियो रे,प्रभु मन बसियो रे सहित विभिन्न धार्मिक कृतियां का व्याख्यान कर ओज, श्रंगार रस का वर्णन किया।कोतवाली के शिव मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने जय श्रीराम,जय हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाए। जिससे वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा हैड मोहर्रिर नीरज कुमार सेंगर,लिपिक पुलिस कर्मी विकास कुमार, रूप किशोर,उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह, श्याम,रनविजय,विपिन कुमार यादव,महिला कांस्टेबल रीना यादव, सोनिका, श्वेता, रेशमा, रूबी,बसंत कुमार स्वर्णकार,शिवशंकर वार्ष्णेय,नत्थू सिंह यादव,नंद किशोर कश्यप,भवेश कुमार सेंगर सहित तमाम महिला पुरूष मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page