हाथरस। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि 6 जून शनिवार को जनपद के भ्रमण पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में जिला समाज कल्याण विभाग, जल निगम, जल संस्थान, आवास विकास, पर्यटन, उद्योग, सिंचाई, मत्स्य पालन, गन्ना विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। समीक्षा के दौरान चयनित गांवों में पेयजल, स्वच्छता, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य सेवाओं, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ भी बैठक कर जनपद में लागू एमएस एक्ट-2013 के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चिन्हित गांवों के विकास कार्यों और अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस ग्रेटर का जेसीआई बाघान आउटिंग टूर शानदार रहा
June 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : मैक्स की टक्कर से वृद्ध
June 4, 2026
हाथरस ग्रेटर का जेसीआई बाघान आउटिंग टूर
June 4, 2026
सरस्वती महाविद्यालय को जाने वाला मुख्य मार्ग
June 4, 2026
सिकन्दराराऊ : पांच वर्षों से निरंतर हो
June 4, 2026
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया कृष्ण
June 4, 2026
सहपऊ : एक बाइक सहित दो बाइक
June 4, 2026
Weather
Hathras
9:26 pm,
Jun 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























