Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जुलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन वात्सल्य, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य एवं कोविड-19), फॉस्टर केयर एवं प्रायोजन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह टास्क फोर्स, वन स्टॉप सेंटर तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने पम्पलेट, होर्डिंग, बैनर, वॉल पेंटिंग सहित अन्य प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को लाभान्वित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने पर जोर देते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल विवाह की रोकथाम एवं सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page