Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
स्वतंत्रता दिवस पर राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर में फैंसी ड्रेस एवं स्पीच प्रतियोगिता आयोजित
हाथरस 17 अगस्त। राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस एवं स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न देशभक्त एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास
जायंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड हाथरस की सदस्यों ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
हाथरस 17 अगस्त। हरियाली तीज के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड की सदस्यों द्वारा एक रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय संस्कृति एवं सावन की परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, किया वृक्षारोपण
हाथरस 17 अगस्त। जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की ओर से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सीजे पब्लिक स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति, कोषाध्यक्ष गुंजन, आईपीपी शालिनी,
स्वापो ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को वितरित किए उपहार
हाथरस 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) की शाखा द्वारा नाई का नगला स्थित मोहनगंज प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद
हाथरस में इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव
हाथरस 17 अगस्त। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति के तत्वावधान में 16 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने हरे परिधानों, मेहंदी रचे हाथों और सोलह श्रृंगार से सुसज्जित होकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की मल्हार और हरियाली तीज की
श्री अग्रवाल सभा हाथरस के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अनिल मित्तल अध्यक्ष निर्वाचित, मनोज अग्रवाल महामंत्री व संजय टालीवाल कोषाध्यक्ष बने, हुआ स्वागत
हाथरस 16 अगस्त । चावड़ गेट स्थित श्री रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को श्री अग्रवाल सभा हाथरस का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। सुबह से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्र पर दिनभर भीड़
हाथरस के लाल ने बढ़ाया देश का मान, लाल किले के ऊपर ‘वंदे मातरम’ ध्वज लेकर भरी उड़ान, MI-17 की ऐतिहासिक उड़ान में स्क्वाड्रन लीडर अंकित की अहम भूमिका, परिजनों में खुशी
हाथरस 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले के ऊपर भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर ने ‘वंदे मातरम्’ अंकित ध्वज के साथ ऐतिहासिक उड़ान भरी। इस विशेष उड़ान की कमान हाथरस जिले के मेंडू निवासी स्क्वाड्रन लीडर अंकित वार्ष्णेय ने संभाली। उनकी इस उपलब्धि से हाथरस
कांवड़ में गंगाजल के साथ दादी को लेकर चला नाती, अनोखी भक्ति ने जीता लोगों का दिल
हाथरस 16 अगस्त। सावन के पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के कई अनोखे और भावुक कर देने वाले दृश्य देखने को मिल रहे हैं। हाथरस में भी एक ऐसी कांवड़ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें आस्था के साथ बुजुर्गों के
दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग, विवाहिता से मारपीट का आरोप; नौ पर मुकदमा
हाथरस 16 अगस्त। सादाबाद के कश्यपनगर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता
बेटे और साले को जान से मारने की धमकी का आरोप, फोन और व्हाट्सएप मैसेज से हत्या की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा
हाथरस 16 अगस्त। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी शैलेंद्र कुमार सारस्वत ने दो भाइयों पर उनके बेटे और साले को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। शैलेंद्र





