Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। हरियाली तीज के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड की सदस्यों द्वारा एक रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय संस्कृति एवं सावन की परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता सदस्यों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं तीज क्वीन का चयन भी किया गया, जिसमें गीता वार्ष्णेय को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया और उन्हें विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर सावन की मल्हार गाईं, जिससे कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक छटा देखने को मिली। गीत-संगीत, मनोरंजक गतिविधियों और आपसी मेल-मिलाप ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं तथा देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर फेडरेशन यूनिट डायरेक्टर सोनल अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय, सचिव आशु वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गीता गुप्ता, चार्टर प्रेसिडेंट पूजा वार्ष्णेय, आईपीपी पूजा वार्ष्णेय, रेशु वार्ष्णेय, ईशा वार्ष्णेय, समिता वार्ष्णेय, रूबी अग्रवाल, मधु शर्मा, नेहा अग्रवाल, नीरू वार्ष्णेय, रुचि गुप्ता, पिंकी वार्ष्णेय एवं विमलेश अग्रवाल सहित ग्रुप की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page