Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अक्टूबर। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव ऐहन में प्रशासन द्वारा डलवाई गई खेत की मेड़ तोड़ने का मामला सामने आया है। शीशराम पुरैना निवासी पूनम यादव ने भिलोखरी निवासी दो लोगों पर मेड़ काटकर तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कराया है। पूनम यादव पुत्री रवेंद्र कुमार निवासी शीशराम पुरैना, तहसील हाथरस ने बताया कि गांव ऐहन में एक भूमि पर उनका स्वामित्व है। इस जमीन को लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय में मेड़बंदी का वाद दायर किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दो दिसंबर 2025 को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में भूमि पर मेड़ डलवाई गई थी। पीड़िता के अनुसार, उस समय की तस्वीरें भी उनके पास मौजूद हैं। आरोप है कि 22 दिसंबर 2025 को भिलोखरी निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह और हरेंद्र सिंह पुत्र करन सिंह ने प्रशासन द्वारा डलवाई गई मेड़ को काटकर तोड़ दिया। इसके बाद मामले की शिकायत प्रशासन से की गई। शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक ने दो अप्रैल 2026 को मौके का निरीक्षण किया। पीड़िता के अनुसार, निरीक्षण के दौरान मेड़ टूटी हुई मिली। इसके बाद राजस्व निरीक्षक ने विपक्षियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की संस्तुति की। पीड़िता ने थाना हाथरस जंक्शन में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page