हाथरस 09 अक्टूबर। हसायन थाना क्षेत्र के गांव नगला आम में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर आए आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में बुजुर्ग गोकुल सिंह और उनकी पुत्रवधू प्रेमलता घायल हो गईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव नगला आम निवासी गोकुल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अक्टूबर की शाम वह अपने विकलांग बेटे, पुत्रवधू प्रेमलता पत्नी भानू प्रताप, सचिन और कुमकुम के साथ घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव के केहरी, प्रदीप, महेंद्र पाल सिंह, चंद्रशेखर और नरेंद्र कथित तौर पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे गोकुल सिंह और उनकी पुत्रवधू प्रेमलता को भी निशाना बनाया गया। मारपीट में गोकुल सिंह के दाएं हाथ में खुली चोट आई, जबकि प्रेमलता के बाएं हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़ित के मुताबिक, शोर-शराबा होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस मंडी में धान के भाव में
November 23, 2026
सड़क हादसे में एक ही परिवार के
November 23, 2026
मां के साथ घर पर थी महिला,
November 23, 2026
सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत
November 23, 2026
बिजली शिकायतों के लिए विद्युत विभाग की
November 23, 2026
सोमवार (23/11/26) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी, बिसाना,
November 23, 2026
सोमवार (23/11/26) दर्शन श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर बागला
November 23, 2026
Weather
Hathras
4:25 am,
Nov 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











