Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 मई। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के तमन्नागढ़ी निवासी एक महिला ने अपनी सास और देवर पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शोभा पत्नी स्वर्गीय नवीन कुमार ने थाना हाथरस गेट में दी गई शिकायत में बताया कि 18 मई को दोपहर उसकी सास ओमवती पत्नी धनपति ने अचानक उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि सास ने अपने बेटे अमित के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास ओमवती एवं देवर अमित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page