Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 09 अगस्त। पुरदिलनगर कस्बे में एक युवक के गोदाम में घुसकर मारपीट करने और उसके कान में सूजा घोंपने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरदिलनगर कस्बे के मोहल्ला गड्डा निवासी फरीद पुत्र हसनैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह अपने गोदाम में कांच के मोती पैक कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मुनीर अहमद, मुशीर अहमद, मुफीद अहमद, इमरान, मोहसिन और रिजवान गोदाम में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुशीर अहमद ने फरीद के दाहिने कान में सूजा घोंप दिया, जिससे कान से खून बहने लगा। शोर सुनकर फरीद की मां फरीदा हज्जन मौके पर पहुंचीं। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद फरीद थाना सिकंदराराऊ पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page