सिकन्दराराऊ 09 अगस्त। जमीन विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी तरीके से बैनामा कराने, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। न्यायालय के आदेश पर सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर के अनुसार, गांव इकबालपुर निवासी बाबू सिंह उर्फ बाबूलाल पुत्र किशनलाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गांव में स्थित एक भूमि के सहखातेदार हैं। आरोप है कि जुगेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, रामविलास और सुखवीर सिंह ने कथित तौर पर उनकी भूमि हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। शिकायतकर्ता के अनुसार, 122.25 वर्गमीटर भूमि का 4 नवंबर 2025 को सुरेश कुमार के पक्ष में पंजीकृत विक्रय पत्र कराया गया। उनका आरोप है कि आरोपियों को भूमि से जुड़े विवाद की जानकारी पहले से थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कथित बैनामे की जानकारी होने के बाद उन्होंने उसे निरस्त कराने के लिए आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन आरोप है कि वे लगातार टालमटोल करते रहे। शिकायत के अनुसार, 26 जून की शाम करीब छह बजे महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज के सामने जीटी रोड पर सभी आरोपी मिले। जब बाबू सिंह ने बैनामा निरस्त करने की बात कही तो आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर खेत के पड़ोसी मनोज और रवि मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता को बचाया। बाबू सिंह का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया। आरोपों पर कार्रवाई न होने के बाद उन्होंने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर सिकंदराराऊ पुलिस ने 7 अगस्त को चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के
September 26, 2026
पुलिस लाइन में बाल सुरक्षा को लेकर
September 26, 2026
सिकन्दराराऊ में पुलिस-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2.25
September 26, 2026
चंदपा पुलिस ने दो बाइक चोरों को
September 26, 2026
सादाबाद : ग्राम करील में 27 सितंबर
September 26, 2026
दो दिन अनुपस्थित रहने की बात पर
September 26, 2026
17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर
September 26, 2026
Weather
Hathras
2:13 am,
Sep 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







